मध्यप्रदेश में कितने लीटर चल पाएगी राहुल की यात्रा : Narottam

Samachar Jagat | Monday, 05 Sep 2022 12:58:39 PM
How many liters will run in Madhya Pradesh Rahul's journey: Narottam

भोपाल |  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए आज कहा कि देखना होगा श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में कितने'लीटर’चल पाती है। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि देखना होगा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में कितने लीटर चल पाती है। उनका भाषण अक्सर हास्य व्यंग्य में ही तब्दील हो जाता है।

श्री गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे आटे की कीमत 22 रुपए लीटर बताते हुए सुनाई दे रहे हैं। ये वीडियो कल श्री गांधी के दिल्ली में कांग्रेस के महंगाई के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान के संबोधन का बताया जा रहा है। डॉमिश्रा इसी बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा'कांग्रेस छोड़ो यात्रा’में बदल गई है। उनके आज गुजरात दौरे से पहले गुजरात युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.