HPBOSE: इस सप्ताह घोषित होगा हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट, देखें कैसे करना है चेक

Samachar Jagat | Monday, 27 Jun 2022 12:14:45 PM
HPBOSE: Himachal Pradesh Board of Secondary Education to declare class 10 result this week, see how to check

हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) इस सप्ताह कक्षा 10 के बोर्ड परिणाम घोषित करेगा।  हालांकि, परिणाम  27 जून को घोषित नहीं किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार इस वाइब साइट - hpbose.org पर परिणाम देख सकेंगे।

HPBOSE कक्षा 10 की टर्म 2 परीक्षा 2022  , 26 मार्च से आयोजित की गई थी और 13 अप्रैल को संपन्न हुई थी। परीक्षा सुबह की पाली में सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। इससे पहले, कक्षा 10 के लिए टर्म 2 की परीक्षा 26 मार्च से 8 अप्रैल, 2022 के बीच होनी थी। बोर्ड ने इस साल कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा टर्म वाइज तरीके से आयोजित की थी। HP  बोर्ड कक्षा 10वीं टर्म 1 का परिणाम 11 फरवरी को घोषित किया गया था।

इसके अलावा, बोर्ड ने हाल ही में राज्य के कक्षा 10 और 12 के मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की भी घोषणा की है। यह छात्रवृत्ति HPBOSE 2021 परीक्षा के परिणाम के आधार पर प्रदान की जाएगी। आवेदन करने के लिए छात्र HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर दे`देख सकते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.