Jaipur : राजस्थान शासन सचिवालय में आधुनिक स्वागत कक्ष का सीएम गहलोत ने किया उद्घाटन, 3 करोड़ 12 लाख की लागत से बनाया

Samachar Jagat | Tuesday, 12 Oct 2021 06:11:27 PM
Jaipur : CM Gehlot inaugurated the modern reception room in Rajasthan Government Secretariat, built at a cost of 3 crore 12 lakh

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज मंगलवार को शासन सचिवालय परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वागत कक्ष का लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। ग्रामीण एवं दूरदराज से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शासन सचिवालय में स्वागत कक्ष बनाने की बजट में घोषणा की थी। इसकी क्रियान्विति में यह आधुनिक स्वागत कक्ष करीब 3 करोड़ 12 लाख की लागत से बनाया गया है।

 

शासन सचिवालय परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वागत कक्ष का लोकार्पण किया। ग्रामीण एवं दूरदराज से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शासन सचिवालय में स्वागत कक्ष बनाने की बजट में घोषणा की थी। इसकी क्रियान्विति में यह आधुनिक स्वागत कक्ष करीब 3 करोड़ 12 लाख की लागत से बनाया गया है। pic.twitter.com/48JfyDgV0o

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 12, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, परिवहन मंत्री श्री प्रतापसिंह खाचरियावास, शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती ममता भूपेश, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री सुखराम विश्नोई आदि मंत्री मौजूद रहे। 

सीएम ने कहा कि देशभर में डीएपी खाद की कमी है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में वृद्धि के कारण उर्वरक कम्पनियों द्वारा पर्याप्त मात्रा में डीएपी का आयात नहीं किया जा रहा है। इससे सरसों व अन्य फसलों की बुवाई पर असर पड़ रहा है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.