Jaipur : रेलवे स्टेशन के बाहर विकसित होंगे विकास कार्य

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2022 05:22:46 PM
Jaipur :  Development works will be developed outside the railway station

जयपुर। गांधी नगर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने के साथ- साथ वहां गेट नम्बर एक के बाहर भी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएगी। इन दिनों वहां बने ऑटो स्टेंड को अन्य उपयुक्त स्थल पर ट्रांसफर किया जाएगा, ताकि लोगों को आने- जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। 
इन विकास कार्यो को लेकर गत शनिवार को वहां के वार्ड पार्षद करण शर्मा ने व्यापारियोें और यात्रियों की बैठक ली थी।

बातचीत के समय व्यवसायियोंं ने कहा कि स्टेशन के ठीक बाहर नगर निगम की ओर से सब्जी मंडी विकसित की थी। मगर अब इसे फिर से बसाया जाएगा अथवा नहीं। यह अभि स्पष्ट नहीं है। मगर पार्षद ने विश्वास दिलाया कि अभी यह मंडी कच्ची बस्ती की तरह दिखाई देती है। वहां व्यापार भी कोरोना काल के बाद से ही ठप्प हो गया है। हालत यह है कि दुकानदारों को बिजली के कनेक्सन बीस साल के प्रयासों के बाद भी नहीं लगाए गए है।

अभी हाल में बिजली का क नेक्सन सुलभ शौचालय से लिया जा रहा है, जिसके लिए संस्था वालों के द्बारा प्रति बल्व चालीस रूपया रोज वसूला जा रहा है। इससे भी बड़ी समस्या पानी की है। जिसे कि पास- पड़ौसियों से प्रति बाल्टी बीस रूपया लिया जा रहा है। साफ- सफाई का हाल वहां इस कदर खराब हो गया है कि सब्जी मंडी केे भीतर कचरे का बड़ा ढेर बन गया है। निगम वाले कहते हैं कि मंडी में मशीन के प्रवेश की जगह नहीं है। वहां का गेट बहुत ही छोटा पड़ता है। व्यवसायियों ने बताया कि मंडी के दो ओर चार दीवारी बनी हुई है। इसे तोड़ कर निगम की गाड़ी के आने का रास्ता बनाया जा सकता है। 

गौरतलब रहे कि मंडी के व्यवसायी .... नीरज शर्मा मो.नम्बर 9660498354, काली चारण मो.नम्बर 9680420204,कन्हैया लाल फौजी मो.न. 9887843464,लालचंद मो.न. 7790831365, नानक राम मो.न. 9928131659, हनुमान सहाय मो.न. 9571713205, नीवन कुमार मो.न. 9875117027, मंगलराम मो.न. 6350631445, सुभाष जी मो.न.8104214385, ओमप्रक ाश 8432409111, शांति देवी मो.न.7427015977,साहू गजक वाला मो.न. 6375993623 आदि ने बैठक करके उन्हें समाचार जगत पोर्टल से जुड़ने की जानकारी दी। उन्होने कहा कि इस सेवा से क्ष्ोत्र की जन समस्याओं का समय पर निदान होगा। विकास की योजनाएं क्रियार्वित की जाएगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.