Jaipur: अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत

Hanuman | Tuesday, 09 Jun 2026 01:10:54 PM
Jaipur: Massive fire at illegal firecracker factory, 4 dead

इंटरनेट  डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। राजधानी के खोह नागोरियान इलाके में स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि अभी तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि आग में ज्यादातर लोग 80 से  90 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

इस संबंध में जिला कलेक्टर संदेश नायक ने जानकारी दी कि हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि यहां लिक कॉलोनी में स्थित एक रिहाइशी मकान के भीतर अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.