JEE Main 2022 session -1 आज जारी हो सकती हैं आंसर key

Samachar Jagat | Saturday, 02 Jul 2022 03:54:21 PM
JEE Main 2022 session-1 answer key may be released today

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 29 जून को सत्र के लिए जेईई मेन 2022 परीक्षा संपन्न की और अब कैंडिडेट रिजल्ट से पहले अपने स्कोर की जांच करने के लिए आंसर key  का इंतजार कर रहे  हैं। जेईई मेन आंसर key  आम तौर पर अधिकारियों द्वारा अंतिम परीक्षा के 2-3 दिनों के अन्दर  जारी की जाती है। चूंकि जेईई मेन 2022 सत्र 1 के लिए अंतिम परीक्षा 29 जून को आयोजित की गई थी। इसलिएआंसर key  आज जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन 2022 की आधिकारिक उत्तर key जल्द ही एनटीए की वेबसाइट-jeemain.nta.nic पर जारी  होगी। । स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि जेईई मेन 2022 आंसर key जारी करने की तारीख पिछले पूर्वा अनुमान के आधार पर दी गई है और एक आधिकारिक अधिसूचना की प्रतीक्षा है।

जेईई मेन 2022 सत्र -1 आंसर key डाउनलोड करने का तरीका यहां दिया गया है
एक बार जारी होने के बाद, स्टूडेंट नीचे दिए गए चरणों का पालन करके रिजल्ट से पहले अपने स्कोर की गणना करने के लिए जेईई मेन 2022 सत्र -1 आंसर key की जाँच कर सकते हैं

जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

जेईई मेन 2022 लॉगिन पर क्लिक करें।

Enter the login credentials in the required fields- आवेदन पत्र और जन्म तिथि।
सबमिट टैब पर क्लिक करें।

जेईई मेन्स आंसर key  स्क्रीन पर दिखाई देगी।

भविष्य के संदर्भ के लिए जेईई मेन 2022 की आंसर key डाउनलोड करें।

जेईई मेन 2022 आंसर key  के लिए आपत्तियां उठाने के लिए आवेदकों को शुल्क का भुगतान करना होगा। जेईई मेन आंसर key  के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए, कैंडिडेट को हर प्रश्न का 200 रुपये का भुगतान करना होगा। एनटीए कैंडिडेट्स की सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद रिजल्ट के साथ जेईई मेन 2022 अंतिम आंसर key  जारी करेगा।  



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.