Jharkhand: रात को घर में अकेली सो रही थी महिला, तभी आ गए जीजा-साल, फिर दोनों मिलकर बारी-बारी से...

Hanuman | Friday, 10 Jan 2025 09:08:15 AM
Jharkhand: A woman was gang-raped in her house at night

इंटरनेेट डेस्क। झारखंड से अब एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां हंसडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म का मामला पुलिस ने दर्ज किया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है। 

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की ये घटना 25 दिसम्बर को हुई थी। जीजा और साला ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने अब साला हेमंत यादव को पकडक़र जेल भेज दिया है। हालांकि जीजा मनोज यादव अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि 25 दिसम्बर की रात वह अपने घर में अकेली सोई थी। इस दौरान हेमंत यादव और मनोज यादव उस दौरान घर में घुस गए। इसके बाद दोनों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला किसी प्रकार से दोनों से बचकर घर के बाहर निकली। 

महिला ने गांव के प्रकाश सिंह नाम के व्यक्ति को सुनाई थी अपनी आपबीती 
घर से बाहर निकलकर महिला ने गांव के प्रकाश सिंह नाम के व्यक्ति को अपनी आपबीती सुनाई। प्रकाश सिंह ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो वह गाली गलौज करने लगे। इस दौरान मनोज यादव ने लोहे के रॉड से प्रकाश सिंह के सिर पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इसके के बाद पीडि़त महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल हो गई, जबकि दूसरे की तलाश है।

PC:  odishabytes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.