Jharkhand : धनबाद में पान दुकानदार का शव बरामद

Samachar Jagat | Saturday, 26 Mar 2022 12:53:30 PM
,Jharkhand : Paan shopkeeper's body found in Dhanbad

धनबाद: झारखंड में धनबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को एक पान दुकानदार का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर शांति नगर स्थित मैदान के समीप से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान दामोदरपुर सोम नगर निवासी मुकेश पंडित (30) के रूप में की गयी है। मुकेश पंडित की गोली मारकर हत्या की गयी है। मुकेश पंडित हीरापुर हटिया में पान दुकान चलाता था।

शुक्रवार रात को वह दुकान बंद कर घर आया। इसके बाद वह दामोदरपुर में हो रहे हरिकीर्तन देखने के लिये चला गया। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.