- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। महिलाओं के साथ अत्याचारों के मामले देश में किसी न किसी राज्य से रोजाना सुनने को मिल ही जाते हैं। अब झारखंड से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। अब यहां पर बगोदर इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म करने का चौंकाने वाला मामला सामना आया है। बहू ने इस संबंध में अपने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि 50 साल के आरोपी सहदेव मिर्धा सहायक अध्यापक है। पीडि़त महिला रविवार रात्रि में घर पर अकेली थी। इस दौरान पति और सास जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए चिचाकी गए हुए थे। इस दौरान ससुर ने बहू को घर में अकेली देख दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। महिला ने इसका विरोध भी किया, लेकिन ससुर नहीं माना।
आरोपी सहायक अध्यापक सहदेव मिर्धा ने बहू पर ही लगा दिया ये आरोप
वहीं दुष्कर्म के आरोपी सहायक अध्यापक सहदेव मिर्धा ने इस संबंध में पुलिस को अपना बयान दिया है। उसने बताया कि बहू द्वारा उसे फंसाया जा रहा है। आरोपी ने बताया कि बहू दूसरे लडक़े से फोन पर बात करती रहती थी। इसका विरोध किया तो मेरे खिलाफ आरोप लगाई है। पुलिस ने पीडि़त महिला की मेडिकल जांच करवाई है। मेडिकल जांच के बाद ही इस संबंध में बड़ा खुलासा किया जा सकता है।
PC: hrbreakingnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें