Jharkhand : गिरिडीह में खदान में डूबने से दो महिलाओं की मौत

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Aug 2022 10:26:48 AM
Jharkhand : Two women die due to drowning in a mine in Giridih

गिरिडीह (झारखंड) : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंदरडीह गांव में खदान के पानी में डूबने से मंगलवार को दो महिलाओं की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गिरिडीह में बेंगाबाद थाने के पुलिस निरीक्षक कमलेश पासवान ने बताया कि मृतका की पहचान धनेश्वरी देवी (48) और पूनम देवी (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों रिश्ते में सास-बहू थीं। ये महिलाएं शाम चार बजे स्नान करने गई थीं। स्नान करते समय धनेश्वरी देवी डूबने लगी तो बहू ने बचाने का प्रयास किया और इस दौरान दोनों की डूब कर मौत हो गई।  ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद बन्द पड़े खदान से शव को बरामद किया। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.