- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में रोजाना किसी न किसी स्थान से रोजाना महिलाओं के साथ दुष्कर्म की खबर सुनने को मिल ही जाती है। अब झारखंड से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, अब प्रदेश के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र की एक महिला के घर में घुसकर चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। ये घटरना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। महिला ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। इस पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आरिफ अंसारी उसी इलाके का रहने वाला है।
घटना के समय अपने घर में सोई हुई थी महिला
महिला की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि घटना के समय महिला अपने घर में सोई हुई थी। अचानक एक युवक महिला के कमरे में घुस गया। इसके बाद युवक ने चाकू निकालकर महिला को हल्ला नहीं करने की धमकी दी। इसके बार युवक ने चाकू की नौंक पर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
मौका पाकर महिला ने मचा दिया शोर
कुछ देर बाद मौका देख महिला ने शोर मचा दिया। महिला का शोर सुनकर घर में सास-ससुर के अलावा स्थानीय लोग कमरे में पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने मौके से युवक आरिफ अंसारी को पकड़ लिया। बात में उन्होंने आरिफ अंसारी को पुलिस के हवाल कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवक आरिफ अंसारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीडि़ता की मेडिकल जांच करवाई गई है।
PC: newstrend