3540 पदों पर निकली भर्ती के लिए Jully ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, दिया ये बयान  

Hanuman | Tuesday, 05 May 2026 02:37:29 PM
Jully targets the Bhajanlal government over the recruitment drive for 3,540 posts, issues this statemen

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश में सरकारी कॉलेजों के लिए टीचिंग एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। सरकारी कॉलेजों में राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी (राजसेस) के तहत कुल 32 विषयों के 3,540 पदों पर 5 साल के लिए संविदा पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती को लेकर अब नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा ने युवाओं से सरकारी नौकरी का वादा किया था, लेकिन अब उन्हें 'शिक्षा वीर' बनाते हुए केवल संविदा और अस्थायी भर्तियाँ परोसी जा रही हैं। 3540 पदों पर निकाली गई इस भर्ती में न तो अनुभव को वेटेज है और न ही ओवरएज हो चुके युवाओं को कोई राहत।

क्या यही भाजपा का 'सुराज' और रोज़गार मॉडल है? शिक्षित युवाओं के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ बंद होना चाहिए। संविदा नहीं, स्थायी रोजगार राजस्थान के युवाओं का अधिकार है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.