Kamala Nehru Zoological : इंदौर के चिड़ियाघर में रैबीज फैला, छह भेड़ियों की मौत

Samachar Jagat | Friday, 01 Apr 2022 11:53:35 AM
Kamala Nehru Zoological : Rabies spread in Indore zoo, death of six wolves

इंदौर (मध्यप्रदेश) |  इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में तीन दिन के भीतर रैबीज से छह भेड़ियों की मौत हो गई है। चिड़ियाघर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि अलग पिजरे में रखे गए आठ में से छह भेड़ियों ने पिछले तीन दिन में रैबीज से दम तोड़ दिया, इनमें दो मादाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया, ’’पिजरे के दो अन्य भेड़ियों को पशु चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। हालांकि, उनमें अब तक रैबीज के लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं।’’ चिड़ियाघर प्रभारी ने बताया कि अभी पता नहीं चल सका है कि भेड़ियों के पिजरे में रैबीज कैसे फैला। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर चिड़ियाघर में जानवरों के अन्य पिजरों में रैबीज-रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.