Karnataka : कन्नड़ दैनिक 'उदयवाणी’ के संस्थापक टी. मोहनदास पाई का निधन,

Samachar Jagat | Monday, 01 Aug 2022 09:35:21 AM
Karnataka : Kannada daily 'Udayavani' founder T. Mohandas Pai passes away

उडुपी (कर्नाटक) : लोकप्रिय कन्नड़ दैनिक 'उदयवाणी’ के संस्थापक टी. मोहनदास एम. पाई का लंबी बीमारी के बाद यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पाई का रविवार को निधन हो गया। वह मणिपाल समूह के संस्थानों के संस्थापक डॉ. टी. एम. ए. पाई के सबसे बड़े पुत्र थे। वह 'डॉ. टी. एम. ए. पाई फाउंडेशन’ और 'उदयवाणी’ चलाने वाले मणिपाल मीडिया नेटवर्क के अध्यक्ष भी थे।

मोहनदास एम. पाई एक विधि स्नातक थे और उन्हें आधुनिक मणिपाल का वास्तुकार माना जाता है। उन्होंने आईसीडीएस लिमिटेड की भी अध्यक्षता की। कला और संस्कृति के प्रेमी, पाई ने राष्ट्रकवि गोविदपाई अनुसंधान केंद्र, लोक प्रदर्शन कला के लिए क्षेत्रीय संसाधन केंद्र और एमजीएम यक्षगान केंद्र की स्थापना की। पाई का पार्थिव शरीर सोमवार को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक एमजीएम कॉलेज के रवींद्र मंडप में अंतिम दर्शनाथã रखा जाएगा। उनके परिवार में चार भाई-बहन हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पाई के निधन पर ट्विटर के जरिए दुख व्यक्त किया और उन्हें ''मार्गदर्शक’’ बताया। राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों सिद्धरमैया और एच. डी. कुमारस्वामी ने भी पाई के निधन पर शोक व्यक्त किया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.