Kejriwal ने महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के निधन पर जताया शोक

Samachar Jagat | Friday, 09 Sep 2022 01:45:43 PM
Kejriwal condoles the death of Queen Elizabeth II

नयी दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के निधन पर शुक्रवार को शोक जताते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा व कर्तव्य के सिद्धांतों का एक प्रतीक है। महारानी का स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, '' महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के निधन से दुनिया ने एक अनुकरणीय नेतृत्व को खो दिया। उनका जीवन सेवा व कर्तव्य के सिद्धांतों का एक प्रतीक है। यह एक युग का अंत है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.