Kejriwal : 'दिल्ली शॉपिग फ़ेस्टिवल’ का आयोजन अगले साल 28 जनवरी से 26 फरवरी के बीच होगा

Samachar Jagat | Wednesday, 06 Jul 2022 02:48:02 PM
Kejriwal : 'Delhi Shopping Festival' will be held from January 28 to February 26 next year

नयी दिल्ली |  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने बुधवार को बताया कि शहर में अगले साल 28 जनवरी से 26 फरवरी के बीच 'दिल्ली शॉपिग फ़ेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा और यह देश का ऐसा सबसे बड़ा महोत्सव होगा। उन्होंने बताया कि इसमें देश के साथ-साथ विदेशों से भी लोग शिरकत करेंगे और दिल्ली, उसकी संस्कृति, भोजन के बारे में जानने के साथ ही खरीदारी का लुत्फ उठाएंगे। इस आयोजन से रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार इस दौरान दिल्ली आने वाले लोगों को विशेष 'पैकेज’ उपलब्ध कराने के लिए कई होटलों और विमानन कंपनियों से बात कर रही है। मुख्यमंत्री ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, '' यह भारत का सबसे बड़ा 'शॉपिग फ़ेस्टिवल’ होगा और आने वाले कुछ वर्षों में हम इसे दुनिया का सबसे बड़ा 'शॉपिग फ़ेस्टिवल’ बनाएंगे। इस दौरान दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा और चीजों पर भारी छूट भी दी जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि इसमें आध्यात्मिकता, स्वास्थ्य, 'गेमिग’ और मनोरंजन से जुड़ी कई प्रदर्शनियां भी होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, '' इसके लिए विशेष उद्घाटन तथा समापन समारोह होगा और आगंतुकों के मनोरंजन के लिए 200 संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली अपने भोजन के लिए मशहूर है, इसलिए विशेष 'फूड वॉक’ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय रेस्तरां की भागीदारी होगी।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.