Kerala: अरीकोम्बन नाम का जंगली हाथी रास्ता भटक कर तमिलनाडु में घुसा

Samachar Jagat | Saturday, 27 May 2023 04:30:58 PM
Kerala: A wild elephant named Arikomban strayed into Tamil Nadu

थेनी (तमिलनाडु)। केरल के पेरियार बाघ अभयारण्य में पिछले महीने लाया गया अरीकोम्बन नाम का जंगली हाथी शनिवार को रास्ता भटककर थेनी जिले के कुम्बुम इलाके में प्रवेश कर गया और एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

जंगली हाथी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ हुआ है, जिसमें उसे इलाके में इधर-उधर भागते देखा जा सकता है। नगर निकाय के अधिकारियों ने लोगों को अपने घरों के भीतर ही रहने को कहा है।

अधिकारियों ने बताया कि हाथी ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया और घायल व्यक्ति की पहचान पॉलराज के रूप में हुई है, जिसका एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।स्थानीय विधायक एन इरमाकृष्णन ने वन विभाग के अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठाया और उसे काबू कर वापस पेरियार अभयारण्य भेजने पर चर्चा की।

Pc:Metrovaartha



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.