Kerala: कांग्रेस की मुख्यमंत्री से अपील, राष्ट्रमंडल खेल विजेताओं के लिए करें नकद पुरस्कार की घोषणा

Samachar Jagat | Friday, 19 Aug 2022 03:04:18 PM
Kerala: Congress appeals to the Chief Minister, announce cash prizes for Commonwealth Games winners

तिरुवनंतपुरम |  केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्रवार को वाम सरकार से आग्रह किया वह राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने और पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा करें।राष्ट्रमंडल खेल हाल ही में बîमघम में संपन्न हुए हैं। केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीशन ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को लिखे एक पत्र में कहा कि राज्य के पांच खिलाड़ियों ने बîमघम में पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया।

उन्होंने कहा कि एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबुबकर ने 'ट्रिपल जंप’ में पदक जीते थे, जबकि एम. श्रीशंकर ने 'लॉन्ग जंप’, पी. आर. श्रीजेश ने हॉकी और ट्रीसा जॉली ने बैडमिटन में पदक जीते।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विजयन ने विजेताओं को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है, लेकिन उनकी सरकार ने अभी तक उनके लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा नहीं की।सतीशन ने कहा, '' अन्य राज्य पहले ही पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा कर चुके हैं।’’उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि राष्ट्रमंडल खेलों के विजेताओं के लिए वह भी उसी तरह नकद पुरस्कारों की घोषणा करें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.