Kotkapura Police Firing Case : पंजाब पुलिस एसआईटी ने सुखबीर बादल को तलब किया

Samachar Jagat | Friday, 26 Aug 2022 09:48:29 AM
Kotkapura police firing case: Punjab Police SIT summons Sukhbir Badal

चंडीगढ़ : वर्ष 2015 के कोटकपूरा पुलिस गोलीबारी मामले की जांच कर रहे पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिह बादल को पूछताछ के लिए 30 अगस्त को तलब किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना के समय गृह विभाग का जिम्मा सुखबीर संभाल रहे थे। उन्हें समन हाल में जारी किया गया है। वहीं बादल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें अब तक कोई समन नहीं मिला है। शिअद प्रमुख ने यहां संवाददताओं से बातचीत में कहा कि जब उन्हें समन मिलेगा वह एसआईटी के समक्ष पेश हो जाएंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.