- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, एचएम/ लाइब्रेरियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2921 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 जनवरी 2021
केवीएस भर्ती 2021 रिक्ति विवरण
पीजीटी – 20 पद
एचएम - 6 पद
लाइब्रेरियन - 1 पद
शैक्षणिक योग्यता:
पीजीटी - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन।
लाइब्रेरियन - लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री
एचएम - न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक
चयन मानदंड:
उम्मीदवारों का चयन केवीएस (मुख्यालय) या केवीएस (मुख्यालय) द्वारा तय किए गए किसी अन्य स्थान पर आयोजित इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
वेतनमान, आवेदन सहित अन्य जानकारियों के लिए केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।