Lawrence Bishnoi गिरोह का सदस्य पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार, 11 पिस्तौल बरामद

Samachar Jagat | Saturday, 10 Sep 2022 04:16:47 PM
Lawrence Bishnoi gang member arrested from Punjab's Mohali, 11 pistols recovered

मोहाली : पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 11 पिस्तौल बरामद की गई है। बिश्नोई ने तीन महीने पहले स्वीकार किया था कि उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी और वह पिछले साल अगस्त से इसकी तैयारी कर रहा था।

मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई थी। मोहाली ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेकशील सोनी ने बताया कि बिश्नोई के गिरोह के सदस्य मनप्रीत सिह को यहां खरड़ से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने कहा कि मनप्रीत (25) लुधियाना का रहने वाला है और उस पर दो आपराधिक मामले (एक खरड़ में और दूसरा लुधियाना में) चल रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उसके पास से नौ मिलीमीटर की एक ग्लॉक पिस्तौल, दस 0.32 पिस्तौल, तीन कारतूस और एक लग्जरी कार बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि मनप्रीत को अश्विनी कुमार नामक एक व्यक्ति हथियार उपलब्ध कराता था जो कि हरियाणा के पेहवा का निवासी है। कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.