दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना : IMD

Samachar Jagat | Saturday, 02 Jul 2022 10:31:29 AM
Light rain likely in Delhi: IMD

नई दिल्ली : दिल्ली में शनिवार सुबह ही बादल छाए रहे तथा दिन में हल्की बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

पिछले दो दिन में हुई हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई हिस्सों में जलजमाव की भी खबर है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे संतोषजनक (71) श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400  बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर माना जाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.