- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक प्रेमी कपल को बीच सड़क पर स्कूटी चलाते रोमांस करना भारी पड़ गया है। इनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की वायरल वीडियो में लड़का लड़की की हरकत देख लोगों में गुस्सा पैदा हो गया।
जानकारी के अनुसार ये लड़का लड़की दोनों स्कूटी पर थे और दोनों चलती स्कूटी पर एक दूसरे के साथ रोमांस कर रहे थे। लड़की का बैठने का तरीका ऐसा था की उसे देख लोग भड़क गए। इसके बाद उनके पिदे चल रहे एक बाइक सवार ने दोनों का वीडियों बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो को लोगों ने शेयर किया और उसी के आधार पर पुलिस के पास शिकायत पहुंची और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। लखनऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि लड़की नाबालिग है।