Madhya Pradesh : विवाह में रौब झाड़ने चलायीं गोलियां, बालिका की मृत्यु, दो महिलाएं घायल

Samachar Jagat | Wednesday, 04 May 2022 10:05:05 AM
Madhya Pradesh : Bullets fired in marriage, girl died, two women injured

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में विवाह समारोह के दौरान बारातियों ने रौब झाड़ने के लिए गोलियां चलायीं, जिससे एक बालिका की मृत्यु हो गयी और दो महिलाएं घायल हो गयीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात की इस घटना में बारातियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में तीन वर्षीय बालिका सलोनी की मृत्यु हो गयी और रूबी यादव समेत दो महिलाएं घायल हो गयीं, जिन्हें यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने कहा कि ग्राम पाली से ग्राम बमरा में कल रात कैमर यादव नाम के व्यक्ति की पुत्री की शादी थी। बाराती लड़की वालों के घर के पास पहुंचे थे, तभी उनमें से कुछ लोगों ने हवा में गोलियां चलायीं। इसके छर्रें एक बालिका और दो महिलाओं को लगे। बालिका को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गयी है। बारातियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.