Madhya Pradesh : ओंकारेश्वर में पानी में डूबीं चार लड़कियां हुई मृत्यु

Samachar Jagat | Wednesday, 20 Apr 2022 11:01:59 AM
Madhya Pradesh : Four girls drowned in water in Omkareshwar

खंडवा : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में आज एक नहर में डूबने के कारण चार बालिकाओं की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से बताया कि ओंकारेश्वर के पास नहर में कुछ बालिकाएं सुबह नहाने के लिए गयी थीं। दुर्घटनावश एक बालिका डूबने लगी।

उसे बचाने के प्रयास में वहां मौजूद कुछ बालिकाएं भी डूब गयीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन चार बालिकाएं डूब चुकी थीं। कुछ को बाहर निकाल लिया गया। सूत्रों ने कहा कि बाद में चार बालिकाओं के शव गोताखोरों की मदद से निकाले गए। जिन बालिकाओं को सुरक्षित बचाया गया है, उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.