Madhya Pradesh : इक्कीस हजार एकड़ से अधिक भूमि मुक्त कराई गई मध्यप्रदेश में

Samachar Jagat | Tuesday, 12 Apr 2022 02:45:28 PM
 Madhya Pradesh : More than twenty one thousand acres of land was liberated in Madhya Pradesh

भोपाल |  मध्यप्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के ठिकानों पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई के बीच आज सरकार ने कहा कि 2 वर्षों में 21 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान की अध्यक्षता में यहां मंत्रिपरिषद की बैठक में एक प्रस्तुतिकरण में यह जानकारी दी गयी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रारम्भ किए गए विशेष अभियान में राज्य में एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 की 2 वर्ष की अवधि में कुल 21,502 एकड़ शासकीय एवं निजी भूमियों को भूमाफिया, गुण्डों और आदतन अपराधियों के अवैध अतिक्रमण या कèब्ज़ों से ज़लिा एवं पुलिस प्रशासन द्बारा मुक्त कराया गया है।

इन अवैध अतिक्रमण या कèब्ज़ों की भूमियों का बाज़ार मूल्य लगभग 18,146 करोड़ रुपया है। भूमाफिया, गुण्डों, आदतन अपराधियों के 12,640 अवैध निर्माण (मकान, दुकान, गोदाम, मैरिज गार्डन, अवैध  फैक्ट्री आदि) नियमानुसार तोड़े/हटाए गए हैं। 188 भूमाफिया को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में निरुद्ध किया गया और 498 भूमाफèयिायों को ज़लिाबदर किया गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.