Madhya Pradesh : नौकरी का झांसा देकर व्यक्ति से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने वाला उप निरीक्षक गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 26 Aug 2022 09:44:39 AM
Madhya Pradesh : Sub-inspector arrested for having unnatural sex with a person on the pretext of job

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नौकरी के इच्छुक एक व्यक्ति के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में पिछले पांच माह से फरार लोकायुक्त पुलिस अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नगर पुलिस अधीक्षक त्नेश तोमर ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव (50) को बुधवार रात यहां सचिन तेंदुलकर रोड से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, '' 32 वर्षीय व्यक्ति ने पांच महीने पहले विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि यादव ने नौकरी दिलाने का वादा करके उसके साथ कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इसके बाद से यादव फरार था। पुलिस ने यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.