Madhya Pradesh : हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक रूप से जुड़ने लगा है समाज

Samachar Jagat | Wednesday, 03 Aug 2022 04:44:57 PM
Madhya Pradesh : The society has started getting involved in the Tricolor campaign in a big way.

इंदौर : मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान अब व्यापक रूप लेता जा रहा है। इंदौर संभाग के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल महेश्वर में आज अनूठा नज़ारा देखने को मिला, जब मां नर्मदा की बहती धारा में उतरी नावों ने तिरंगा रैली निकालकर सबका मन मोहा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार नगर परिषद महेश्वर और यहां के केवट समाज की सहभागिता से आयोजित इस संदेश परक आयोजन ने यहां उपस्थित सभी पर्यटकों और श्रद्धालुओं का मन मोहा।

महेश्वर में नर्मदा नदी की लहरों के बीच नाविकों ने अपनी-अपनी नावों में तिरंगा फहराकर जन-जन को देश भक्ति का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नर्मदा नदी में नगर परिषद महेश्वर और नोका विहार समिति के माध्यम से यह तिरंगा रैली निकाली गई। करीब 40 नावों के माध्यम से केवट समाज के लोगों ने सभी नावों में सम्मान के साथ तिरंगा फहराया। नर्मदा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु और यहां आए पर्यटकों ने देश भक्ति के इस अछ्वुत संदेश पर खुशी व्यक्त की।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.