Maharashtra : एबीवीपी का छगन भुजबल के खिलाफ प्रदर्शन

Samachar Jagat | Monday, 03 Oct 2022 11:05:12 AM
Maharashtra : ABVP protest against Chhagan Bhujbal

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने रविवार को पूर्व मुख्यमंती और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता छगन भुजबल के देवी सरस्वती को लेकर आपत्तिजनक बयान पर उनके घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आज देवताओं के अपमान को लेकर भुजबल फार्म पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकताã ओम मलुंजकर, महानगर संयुक्त मंत्री पूजा तजनपुरे, संस्कार सोनवणे, नरेश सोनवणे, हितेश पाटिल, नितेश गुप्ता, असावरी पेशकर, गौरव सोनी, शिवानी नाइक, सर्वेश वाडेकर, अतुल जलते, ओंकार अवध, निवृति कोरे, विवेक धोकाने, विशाल जोशी और कार्यकताã मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले श्री छगन भुजबल एक कार्यक्रम में ज्ञान की देवी माता सरस्वती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.