Maharashtra-Accident : पुणे में ऑटो-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 छात्र घायल

Samachar Jagat | Monday, 11 Apr 2022 12:06:59 PM
Maharashtra-Accident : Truck collides with auto-rickshaw in Pune, 10 students injured

पुणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के पुणे शहर के बाहरी इलाके में सोमवार की सुबह छात्रों को स्कूल ले जा रहे एक ऑटो रिक्शा को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कम से कम 10 छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उरली कंचन इलाके के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा चालक भी घायल हो गया।

यवत पुलिस थाना के निरीक्षक नारायण पवार ने बताया कि 11 से 15 साल के छात्र महात्मा गांधी स्कूल जा रहे थे कि तभी ट्रक ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों और ऑटो रिक्शा चालक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.