Maharashtra : 2.68 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा तंबाकू जब्त

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Jun 2022 10:37:40 AM
Maharashtra: Banned gutkha tobacco worth Rs 2.68 lakh seized

पालघर (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 2.68 लाख रुपये का गुटखा तथा तंबाकू उत्पाद जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिला देहात पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवादकर ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस के एक दल ने मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर रविवार को सुरक्षा बढ़ाई और एक टेंपो को रोका। वाहन की तलाशी लिए जाने पर उसमें से प्रतिबंधित उत्पाद बरामद हुए, जिन्हें पालघर ले जाया जा रहा था।

टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चालक को यह सामान कहां से मिला और वह इसे कहां पहुंचाने जा रहा था। महाराष्ट्र में 2012 से गुटखा, सुगंधित एवं विभिन्न स्वाद वाले तंबाकू की बिक्री और उपभोग पर प्रतिबंध है। 2018 मे राज्य सरकार ने गुटखे की बिक्री को गैर-जमानती अपराध बना दिया था और इससे जुड़े मामलों में सजा को छह महीने से बढ़ाकर तीन साल कर दिया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.