Maharashtra Day : ठाणे में पुनर्निर्मित टाउन हॉल का उद्घाटन एक मई को होगा

Samachar Jagat | Saturday, 30 Apr 2022 11:48:40 AM
Maharashtra Day :  Renovated Town Hall in Thane to be inaugurated on May 1

ठाणे |  महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर एक मई रविवार को ठाणे शहर में पुनर्निर्मित टाउन हॉल का उद्घाटन किया जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एक अन्य अधिकारी के मुताबिक पिछले दो वर्षों में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली पांच दिवसीय एक प्रदर्शनी का भी उसी दिन उद्घाटन किया जाएगा। ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने शुक्रवार को यहां कहा, ’’ठाणे के मध्य में स्थित पुनर्निर्मित टाउन हॉल, जो शहर की सांस्कृतिक विरासत का एक हिस्सा है। उसका उद्घाटन एक मई को प्रभारी मंत्री एकनाथ शिदे द्बारा किया जाएगा।’’

जिलाधिकारी के मुताबिक जीर्णोद्धार के तहत 94 साल पुराने टाउन हॉल को एक किले का रूप दिया गया है। टाउन हॉल शहर में कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। कोंकण संभाग के प्रचार उप निदेशक डॉ गणेश मुले ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले दो वर्षों में एमवीए सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए टाउन हॉल में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी एक मई से पांच मई तक चलेगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.