Maharashtra : वाहन की टक्कर से परिवार के चार सदस्यों की मौत, चालक गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 10 Sep 2022 11:15:30 AM
Maharashtra: Four family members killed in vehicle collision, driver arrested

नागपुर (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के नागपुर में एक वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो भाई शामिल हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी। हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे नागपुर शहर के सक्करदरा इलाके में हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि चार पहिया वाहन चालक गणेश अधव को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सक्करदरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ''अधव अपना वाहन बहुत तेज गति से चला रहा था। जब वह फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।’’ उन्होंने कहा, ''इस टक्कर की वजह से एक मोटरसाइकिल पर जा रहे एक परिवार के चार सदस्य फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान विनोद खापेकर (45), उनकी मां लक्ष्मीबाई (65) और उनके दो बेटों (पांच और ग्यारह साल) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि घटना में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.