Maharashtra : मुंबई में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, 15 अन्य घायल

Samachar Jagat | Thursday, 09 Jun 2022 08:58:58 AM
Maharashtra : One killed, 15 others injured in building collapse in Mumbai

मुंबई: मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला आवासीय इमारत ढहने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मलबे में और तीन-चार लोगों के दबे होने की आशंका है। तलाश एवं राहत अभियान जारी है।
अधिकारी ने बताया कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास महाराष्ट्र नगर इलाके में स्थित यह इमारत बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे ढह गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल, पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड कर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि घायलों का निकटवर्ती भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुंबई, नौ जून (भाषा) मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला आवासीय इमारत ढहने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलबे में और तीन-चार लोगों के दबे होने की आशंका है। तलाश एवं राहत अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास महाराष्ट्र नगर इलाके में स्थित यह इमारत बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे ढह गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल, पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड कर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि घायलों का निकटवर्ती भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.