Maharashtra : आदिवासी महिला का शव खेत में बरामद

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Mar 2022 01:02:35 PM
Maharashtra: Tribal woman's body found in farm

पालघर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के पालघर जिले में 28 वर्षीय एक आदिवासी महिला का शव खेत में बरामद हुआ है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। विक्रमगढ़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मंगलवार को प्रभावती भोए का शव साखरे गांव में

एक खेत में देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पोस्टमॉर्टम में शरीर पर गला घोंटने के कुछ निशान मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.