Maharashtra : जयकवाड़ी बाध से आज चौथे दिन भी पानी छोड़ा गया

Samachar Jagat | Thursday, 28 Jul 2022 10:52:23 AM
Maharashtra : Water was released from Jayakwadi dam for the fourth day today

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित जयकवाड़ी बांध से सिचाई विभाग के अधिकारियों ने गुरूवार को लगातार चौथे दिन भी गोदावरी नदी में 30,435 क्यूसेस के प्रवाह से बाढè का पानी छोड़ा है। आज जारी बुलेटिन के अनुसार अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। बांधों से 20 हजार क्यूसेक से अधिक प्रवाह से पानी छोड़े जाने के कारण यह बांध 91 प्रतिशत तक पानी भर गया है।

बुलेटिन में कहा गया है कि 25 जुलाई को अधिकारियों ने बांध से पानी छोड़ना शुरू किया वह गुरूवार को भी जारी रहा। उन्होंने बताया कि 18 गेटों के जरिए 28,296 क्यूसेक के प्रवाह से पानी पानी छोड़ा जा रहा है। हाइडल परियोजना के जरिए 1589 क्यूसेक पानी और बीड जिले के मजलगांव बांध के लिए दाहिनी नहर जरिए 550 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। भारी मात्रा में बाढè के पानी छोड़े जाने के कारण जालना, बीड, परभणी और नांदेड़ जिलों में कई नदी किनारे के गांवों में पानी घुस गया है। जिला प्रशासन ने नदियों के आसपास के गांवों के लोगों को नदी पास नहीं जाने को लेकर अलर्ट जारी किया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.