मध्य प्रदेश के रीवा में बड़ा Road Accident , 15 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Samachar Jagat | Saturday, 22 Oct 2022 09:36:26 AM
Major road accident in Rewa Madhya Pradesh, 15 killed, more than 40 injured

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी पहाड़ क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां देर रात एक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग दिवाली पर अपने घर को लौट रहे थे। हादसा बस और ट्रक की टक्कर के दौरान हुआ।

जानकारी के अनुसार 3 वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने के कारण ये हादसा सामने आया है।  इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल बताए जा रहे है।

यह हादसा एमपी-यूपी की सीमा को जोड़ने वाले नैशनल हाईवे 30 पर हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.