Temperature in Delhi : दिल्ली में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है अधिकतम तापमान

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Mar 2022 11:02:19 AM
Maximum temperature can reach around 40 degree Celsius in Delhi

नई  दिल्ली |  राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत रहा। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 40और 22 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर में मंगलवार को वायु गुणवत्ता 'खराब’ श्रेणी में रही। सुबह सवा नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 272 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा’, 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक’, 101 से 200 को 'मध्यम’, 201 से 300 को 'खराब’, 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.