Meerut : तीन दिवसीय मेरठ साहित्यिक महाकुंभ आरंभ

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2022 09:56:12 AM
Meerut : Three-day Meerut Literary Mahakumbh begins

मेरठ (उप्र) : मेरठ में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय साहित्यिक महाकुंभ में साहित्य जगत की कई हस्तियों ने भाग लिया और विचार साझा किए। क्रांतिधरा साहित्य अकादमी ने चौधरी चरण सिह विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के सहयोग से बृहस्पति भवन में इस महाकुंभ के छठे संस्करण का आयोजन किया है।

जापान की साहित्यकार डॉ. रमा पूर्णिमा शर्मा को समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इसके अलावा साहित्य जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने इसमें भाग लिया। तीन दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन के दूसरे सत्र में 'हिन्दी की वैश्विक स्थिति’ विषय पर परिचर्चा हुई। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक मैत्रेय ने इस मौके पर कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होने के साथ-साथ दीपक का भी काम करता है और समाज को नई राह दिखाता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.