मिश्र ने विग कमाण्डर हर्षित सिन्हा के निधन पर जताया दुख

Samachar Jagat | Saturday, 25 Dec 2021 09:49:37 AM
Mishra expressed grief over the death of wig commander Harshit Sinha

जयपुर।  राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर जिले में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटना में विग कमाण्डर हर्षित सिन्हा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

श्री मिश्र ने उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्री गहलोत ने कहा कि यह जानकर उन्हें दुख हुआ कि विग कमांडर हर्षित सिन्हा का राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान मिग -21 विमान हादसे में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम उनके दुख में शामिल हैं। उन्होंने ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान शुक्रवार शाम जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त
हो गया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.