- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे के कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने नाम लिए बिना ही जयपुर जिले के कोटखावदा में आयोजित किसान महापंचायत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा।
कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने महापंचातय को संबोधित करते हुए कहा कि पहले हमारी 99 सीट आईं, फिर 101 हो गई। इस दौरान उन्होंने अशोक गहलोत का बिना नाम लिए ही कहा कि मेहनत कोई करे....।
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के इतना बोलते ही किसान महापंचायत में तालिया और सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी होने लगी। विश्वेन्द्र सिंह की इस बात से ही जाहिर हो गया कि वह क्या बोलना चाहते हैं।
इस किसान महापंचायत के दौरान सचिन पायलट के साथ ही रमेश मीणा, वेद सोलंकी, हेमाराम चौधरी, मुरारीलाल मीणा, बृजेंद्र सिंह ओला, हरीश मीणा, जीआर खटाणा, इंद्राज गुर्जर, राकेश पारीक, अमर सिंह जाटव, सुरेश मोदी भी थे।