Odisha में भीड़ ने पुलिस थाने पर हमला किया, कई पुलिसकर्मी घायल

Samachar Jagat | Tuesday, 13 Sep 2022 03:34:29 PM
Mob attacks police station in Odisha, several policemen injured

भुवनेश्वर |  ओडिशा के गजपति जिले में गांजा तस्करी के आरोप में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में करीब 200 लोग एक पुलिस थाने में मंगलवार को जबरन घुस आए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कम से कम आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा, ''प्रदर्शनकारी पुलिस थाने के मुख्यद्बार को तोड़कर घुस आए, उन्होंने पुलिसकर्मियों को पीटा और तोड़-फोड़ की। उन सभी के पास हथियार थे। इस दौरान कम से कम सात-आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए।’’उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने झरनापुर गांव के एक युवक को सोमवार रात झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने युवक को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.