केरल में मंडरा रहा है मंकीपॉक्स का खतरा : Dr Purohit

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Jul 2022 09:25:34 AM
Monkeypox threat looms large in Kerala: Dr Purohit

तिरुवनंतपुरम : केरल में मंकीपॉक्स का खतरा बढè गया है क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने कन्नूर में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला दर्ज किया है। यह बातें त्रिशूर स्थित केरल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के विजिटिग प्रोफेसर डॉ. नरेश पुरोहित ने मंगलवार को कही। उल्लेखनीय है कि देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को केरल कोल्लम में दर्ज किया गया था। यह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आया एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से ग्रसित पाया गया था।

इस मुद्दे पर अपनी चिता व्यक्त करते हुए विख्यात महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ पुरोहित ने यूनीवार्ता को बताया कि मंकीपॉक्स काफी हद तक एक आत्म-सीमित बीमारी है, जिसका अर्थ है कि यह अपने आप ठीक हो जाएगा और रोगी के स्वास्थ्य पर कोई दीर्घकालिक हानिकारक प्रभाव नहीं छोड़ेगा। स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली वाले अधिकांश बच्चे और वयस्क भले ही वे संक्रमित हों, गंभीर बीमारी से पीड़ति नहीं होंगे। डॉ पुरोहित राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के सलाहकार भी हैं।

उन्होंने कहा कि मई की शुरुआत से मंकीपॉक्स दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। यह विशेषकर समलैंगिक और उभयलिगी पुरुषों में फैल रहा है। विश्व स्वास्थ संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वर्तमान में एक बहु-देशीय प्रकोप चल रहा है, जिसमें वे जगह भी शामिल हैं, जहां आमतौर पर यह बीमारी पहले नहीं पाई गई है, जैसे यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका, पश्चिमी प्रशांत और पूर्वी भूमध्यसागरीय देश। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.