City News : मानसून बना मुसीबत, गंदे नाले क्ष्ोत्र की कॉलोनियां व सड़कों पर दस फुट तक मिटटी का जमाव, अनेक वाहन तक दब गए

Samachar Jagat | Saturday, 16 Jul 2022 03:03:40 PM
Monsoon became a problem, the colonies of dirty drain areas and the accumulation of soil up to ten feet on the roads, many vehicles got buried.

जयपुर। मानसून से पहले शहर भर के गंदे पानी के गडढोंं ने शहरवासियों को दुखी कर डाला है। माउंट रोड़, गढ गण्ोश जी का मंदिर, नाहर गढ, मद्रासी बाबा की बगीची, कागदी वाड़ा, एतिहासिक छतरियां और आमेर रोड़ पर जल महल और उसके आसपास स्थित एक दर्जन से अधिक एतिहासिक स्थल व भवनों को निहारने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक दिलचस्पी रखते आए हैं, मगर वहां की सड़कों पर मामूली बरसात में ही गहरे गडढे बन गए हैं। लोगोें का अपने घरों से बाहर निकलना बंद हो चुके हैं। अनेक मकानों में दरारें आ जाने पर वे किसी भी क्षण गिरने की स्थिति में हो जान्ो पर बड़े हादसों का खतरा बन गया है। दिल को छूने वाले इन दृश्यों से जयपुर के सौंदर्य धूमिल हो गया है।

 हैरिटेज क्ष्ोत्र मेंजलमहल के आस-पास की कॉलोनियोंे के निवासियों ने बताया है कि रोड़ पर गंदा पानी जमा हो जाने पर इसमें बने गहरे गडढों का पता नहीं चलते पर इलाका वासी चोटिल हो रहे हँैं। दो पहिए वाहन, ऑटो रिक्सा और बैटरी रिक्सों की शामत सी आ गई है। दलदल में दब जाने पर इन्हें निकाले जाने का काम ना मालुम क्यों गति नहीं पकड़ पाया है। जानकारी में रहे कि जयपुर के हैरिटेज स्थलों को देखने और इनके सौंदर्य को निखारने के लिए पर्यटक अक्सर इसी तरह के वाहनों पर सवारी करना पसंद करते आए हैं। मगर आए दिन होने वाली इन सड़क दुर्घटनाओं के चलते वे भयभीत हो जाने पर जयपुर में पर्यटन स्थल प्रभावित हुआ है। जयपुर की छवि को गुड़ गोबर हो गई है।

नगर निगम प्रशासन के विवादित फैसलोें से करेले में खाज

इस बात में कोई दो राय नहीं कि जयपुर शहर की स्वच्छता क ो लेकर जयपुर नगर निगम समय- समय पर अभियान चलाता रहा है। इसके परिणाम भी कई बार सराहनीय रहे हैं। मगर हाल ही में जेएमसी हैरिटेज की गलियोें और चौराहोें में बरसाती मिटी आठ से दस फु ट ऊंची परत जमा हो गई है। हाल इतने खराब हो गए है कि अनेक चार पाहिया वाहन , तीन पहिया वाहन और दुपहिया वाहन मिटटी में दब चुके हैं। घरोंे के भी मिटटी की मेाटी परत हो जाने पर लोगों का जीना हराम हो गया है। क्ष्ोत्र वासियों ने इसकी शिकायत निगम प्रशासन से कई बार की है। मगर ना जाने क्यों इसे अन देखा किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि बरसाती मिSी की इस समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए उन्होने मिटटी बाहर निकालने का काम ठेके पर दे दिया है। इस पर चयनियत ठेकेदार से 21 हजार एडवांस लिए गए हैं। कहने को इस अभियान का शुभारंभ हो चुका है, मगर यहां ठेकेदारों की भूमिका विवादित हो चली है। उनका दृष्टिकोण आम नागरिकोंे को राहत दिलाने क ी अपेक्षा उनके स्वाथ्रोे में है। संभवतया इसी के चलते लाल डूंगरी,रहीमन कॉलोनी,गण्ोशपुरी ,रधुनाथ गढ,आमेर और माउंट रोड के आसपास के मौहल्लों से वहां के निवासियोें की ओर से शिकायतें आ रही है। उनका कहना है कि ठेकेदार का काम बहुत धीमा है। जो काम एक सप्ताह में होना चाहिए था, वह एक माह में भी पूरा नहीं हो पाया है। यहां समस्या इस बात की भी है कि बरसाती मिटटी के निस्तारण के कार्य को गतिशील बनाने के लिए नगर निगम के पास मॉनेटरिंग जैसी आवश्यक व्यवस्था मृत प्राय है।

जयपुर की स्वच्छता को लेकर जेएमसी हैरिटेज का नया प्रयोग
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि मानसून से पूर्व वे व्यापक अभियान चला कर जयपुर शहर मेें जाम पड़े गंदे पानी के नाले, खुली नालियां और कचरे के ढेर के निस्तारण के लिए विश्ोष अभियान चलाया जाता रहा है। हैरिटेज क्ष्ोत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए हाल ही मेंं उन्होने तीन ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाए हैं। जिनमें टी.वी. सीरियल की नायिका स्मिता बंसल, पैरा ओलंपिक गोल्ड मैडेलिस्ट अवनी लखेरा और पन्या सेपट मीणा की सेवाएं स्वच्छता को अनिवार्य बनाने के लिए लोगोें को जागरूक करने का ए विश्ोष अभियान शुरू कर दिया है, इसका काफी अच्छा रेस्पोंस भी देखने को मिला है।

जानकारी में रहे कि उपरोक्त ब्राण्ड एम्ब्ोसेडरों में बालिका वधु की नायिका स्मिता बंसल ने तो अमानत, आशिर्वाद और सरहद जैसे सीरियल्स में प्रभावशाली भूमिका अदा कर देश भर में लोकप्रियता हासिल की है। आम जनता में इनके फोलोवरोें की संख्या लाखोंे में है। अवनी लख्ोरा का परिचय भी कमाल का रहा है भारतीय पैरालिंपियन और राईफल की वह बेस्ट शूटर रह चुकी है। नन्या सेपट मीणा राजस्थान की जानी - मानी हास्य अभिनेता मानी जाती है। ये ब्राण्ड एम्बेसेडर जयपुर नगर निगम हैरिटेट एरिया में जाकर वहां के निवासियोें को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि साफ- सुथरे जयपुर क ी छवि मेंे और अधिक निखार आ सकता है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.