MSBSHSE ने आज जारी किया कक्षा 10 वीं के पूरक परिणाम , जानें कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड

Samachar Jagat | Friday, 02 Sep 2022 02:29:40 PM
MSBSHSE released today class 10th supplementary result, know how to download result

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHSE ने आज,कक्षा 10 वीं के पूरक रिजल्ट जारी कर दिए है। जिन  छात्र ने जुलाई में महाराष्ट्र एसएससी पूरक परीक्षा दी है वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक साइट - mahresult.nic.in पर देख सकते हैं।

महाराष्ट्र एसएससी पूरक रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने का तरीका यहां दिया गया है:
आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर,"SSC Exam July-2022 Result" पर क्लिक करें।
लॉगिन क्रेडेंशियल एंटर करें।
महाराष्ट्र 10वीं पूरक परीक्षा रिजल्ट 2022 कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और फ्यूचर के लिए प्रिंटआउट लें।

महाराष्ट्र एसएससी पूरक रिजल्ट 2022- सीधा लिंक

महाराष्ट्र की एसएससी पूरक परीक्षा 2022 27 जुलाई, 2022 से 12 अगस्त, 2022 तक आयोजित की गई थी, और इसकी एचएससी पूरक परीक्षा 2022 21 जुलाई, 2022 से 24 अगस्त, 2022 तक आयोजित की गई थी।
 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.