Mumbai : मुंबई के कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Samachar Jagat | Thursday, 09 Jun 2022 01:47:52 PM
Mumbai : Fire breaks out in Mumbai's junk warehouse, no casualties

मुंबई | मुंबई के मानखुर्द इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक कबाड़ गोदाम (स्क्रैपयार्ड) में आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अधिकारी ने कहा कि मानखुर्द के मंडल क्षेत्र में स्थित झुग्गी झोपड़ी मुहल्ले में एक स्क्रैपयार्ड में पूर्वाह्न 10 बजे आग लगी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की आठ गाड़ियां और पानी के चार टैंकर भेजे गए। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का काम जारी है। निकाय के अधिकारी और पुलिस भी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.