Bangalore में मुनव्वर फारुकी का कार्यक्रम फिर से रद्द

Samachar Jagat | Saturday, 20 Aug 2022 01:19:24 PM
Munawwar Farooqui's program in Bangalore canceled again

बेंगलुरु | बेंगलुरु पुलिस ने 'स्टैंड-अप कॉमेडियन’ मुनव्वर फारुकी के शनिवार को होने वाले कार्यक्रम 'डोंगरी टू नोव्हेयर’ के आयोजन की अनुमति देने से एक बार फिर इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है, क्योंकि आयोजकों ने शहर में इसके आयोजन की अनुमति नहीं ली थी।

'जय श्री राम सेना’ संगठन ने बेंगलुरु पुलिस आयुक्त सी एच प्रताप रेड्डी के पास हास्य कलाकार फारुकी एवं आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।संगठन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फारुकी ने अपने कार्यक्रमों में भगवान राम एवं देवी सीता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करके हिदुओं की भावनाओं को आहत किया है।फारुकी को इसी आधार पर नवंबर 2021 में शहर में प्रस्तुति देने की अनुमति नहीं दी गई थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.