Nagpur : अपनी मां के साथ प्रेम संबंध होने के संदेह में युवक ने एक व्यक्ति की हत्या की

Samachar Jagat | Thursday, 21 Jul 2022 04:22:06 PM
Nagpur : Youth kills a man on suspicion of having an affair with his mother

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक युवक ने अपनी मां का एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध होने के संदेह में उसकी (व्यक्ति की) हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भीवापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तातोली गांव में विशाल (25) नाम के व्यक्ति की हत्या के आरोप में बुधवार को सूरज (23) नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया, ''सूरज को संदेह था कि विशाल का उसकी मां के साथ प्रेम संबंध है।’’ उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.