Bhopal से जेएमबी के दो संदिग्ध एनआईए ने किए गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Aug 2022 12:22:17 PM
NIA arrested two suspects of JMB from Bhopal

भोपाल |  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से जेएमबी के आतंकवादियों से संपर्क रखने के आरोप में दो संदिग्धों को आज तड़के गिरफ्तार किया है।दोनों को कल देर शाम शहर के देहात इलाके ईंटखेड़ी से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।

एनआईए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इनके नाम हमीदुल्लाह और सहादत हुसैन हैं। दोनों बांग्लादेश के निवासी हैं। ये दोनों संदिग्ध, लोगों को भड़काने और जेहादी गतिविधियों में लिप्त थे।दोनों पूर्व में भोपाल से गिरफ्तार जेएमबी आतंकवादियों के संपर्क में थे। इसके पहले स्थानीय ऐशबाग क्षेत्र से भी जेएमबी के आतंकवादियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये आतंकवादी भी बांग्लादेश निवासी थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.