महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा दे कर ठगने के आरोप में नाइजीरियाई व्यक्ति गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 27 May 2022 03:05:47 PM
Nigerian man arrested for cheating female constable on the pretext of marriage

नोएडा (उप्र)। नोएडा की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर असम राइफल्स की एक महिला कांस्टेबल से 60 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में नाइजीरिया के एक नागरिक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।


उत्तर प्रदेश के साइबर क्राइम विभाग के पुलिस अधीक्षक प्रोफ़ेसर त्रिवेणी सिह ने बताया कि असम राइफल्स में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने सेक्टर 36 स्थित साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक मेट्रीमोनियल साइट पर शादी के लिए उसने प्रोफाइल बनाया था, उसके बाद एक व्यक्ति ने उसे फोन किया तथा खुद को भारतीय मूल का कनाडाई नागरिक बताकर उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार कांस्टेबल और उस युवक के बीच बातचीत होने लगी और दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। इस दौरान तीन माह में युवक ने महिला से अलग अलग बहाने बनाकर 60 लाख रुपये ले लिए।


उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही साइबर क्राइम थाने की प्रभारी रीता यादव, उप निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिह आदि ने इस मामले में नाइजीरिया व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।


उन्होंने बताया कि वह दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रह रहा था और बिजनेस वीजा पर भारत आया था और युवतियों के पैसे ऐंठ रहा है।


पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, वाईफाई का डोंगल आदि बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उक्त आरोपी कई युवतियों को अपने जाल में फंसा कर उनके साथ ठगी कर चुका है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.